फेस्टिवल के दौरान फूड पॉइजनिंग न हो जाए, इन 4 टिप्स सेहत रखें ख्याल

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 14, 2025

त्योहार के समय लोग अत्यधिक तरह-तरह के पकवान खाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद भी करते हैं। मौज-मस्ती के इस त्योहार पर लोग कई बार तला-भुना कुछ हद से ही ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे ओवर ईटिंग हो जाती है और इसके कारण से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत होने लगती है। अगर आपको भी अधिक खाने से प्रॉब्लम होने लगती है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी मदद करेंगी।

- अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते हैं, तो कई बार समस्या हो सकती है। हाथों की स्वच्छता को बनाएं रखें। रंगों से खेलने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धोएं। किचन में रखें गंदे बर्तनों को साफ रखें। गंदे बर्तन में खाने से भी दिक्कत हो सकती है।

- फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचने के लिए फ्रेश खाना खाएं। बासी खाना पेट खराब कर सकता है। त्योहार पर बाहर से खाना खाने से बचें। घर पर ही ताजा खाना खाएं।

- होली के दिन नमकीन और मिठाई व गुजिया को खाकर मजा ही आ जाता है। बहुत ज्यादा मिठाइयां खाकर और नमकीन खा लेते हैं। फ्राइड खाना जैसे कि पकोड़े और पूड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है। इन चीजों को जरुरत से ज्यादा खा लिया जाए तो पेट की समस्या होने लगती है।

- त्योहार के दिन खुद को हाइड्रेटेड जरुर रखें, खूब मात्रा में पानी पिएं ऐसा करने से क्रेविंग कम हो जाती है और फूड पॉइजनिंग का रिस्क नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव