ज्यादा कोलेस्ट्रॉल है तो भूल से भी न खाएं ये चीज़ें, बिगड़ सकती है हालत

By कंचन सिंह | Aug 02, 2019

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को थोड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल की जरुरत होती है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है तो यह दिल बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है, लेकिन जान-अनजाने आप बहुत सी ऐसी चीज़ें खाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देती है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल पहले से ही बढ़ा है तो स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए इन खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

बटर

ब्रेड, टोस्ट और परांठे के साथ यदि आपको बटर खाने की आदत है तो इसे बंद कर दीजिए, क्योंकि यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अधिकांश लोगों को बटर बहुत पसंद होता है खासतौर पर वह नाश्ते में किसी न किसी रूप में बटर ज़रूर खाते हैं, लेकिन आपको शायद पता नहीं है कि बटर में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है। एक अनुमान के अनुसार, एक पैक मक्खन में 215 मि.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है।

अंडे का पीला हिस्सा

यदि आप उबला अंडा खाते हैं तो उसके पीले भाग को न खाएं। आपने देखा होगा कि अक्सर कसरत करने वाले लोग जो एक दिन में कई अंडे खाते हैं वह सिर्फ इसका सफेद हिस्सा ही खाते हैं और पीला भाग फेंक देते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। 100 ग्राम अंडे में 1234 मि.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है। 

झींगा मछली (प्रॉन्स)

मछली पसंद करने वालों को झींगा मछली बहुत भाती है वह बहुत मन से इसे खाते हैं, लेकिन आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि  झींगा मछली सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। 100 ग्राम झींगे में 195 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है और एक बड़े झींगे में औसतन 11 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल है उन्हें इससे परहेज़ करना चाहिए। दूसरे लोग भी झींगा मछली को तेल में पकाने की बजाय उबालकर खाएं तो नुकसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: पापड़ खाने के हैं शौकीन, तो यह लेख आपके लिए ही है

पनीर

वेजीटेरियन लोगों की पहली पसंद होता है पनीर। पनीर से ढेर सारे व्यंजन बनाए जाते हैं और यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, लेकिन ज़्यादा पानीर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। 100 ग्राम पनीर में 123 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसलिए अगर आप अपने खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाना चाहते हैं तो पनीर की मात्रा कम कर लें।

चीज़ बर्गर

स्नैक के रूप में चीज़ बर्गर बहुत से लोगों को पसंद होता है, लेकिन स्वाद से पहले सेहत की परवाह करिए और जान लीजिए की लजीज़ चीज़ बर्गर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को और बढ़ा देगा। एक बड़े चीज़ बर्गर में 175 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। साथ में अगर आप कोल ड्रिंक्स, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खाते हैं तो यह और बढ़ सकता है।

आइसक्रीम

गर्मी होने पर झट से आप आइसक्रीम खाने लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक कप आइसक्रीम में एक हैमबर्गर से भी ज़्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को भूलकर भी आईसक्रीम नहीं खानी चाहिए।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Kitchen Hacks: Non-Stick Pan की Teflon Coating बन सकती है ज़हर? सफाई की ये Mistakes सेहत पर पड़ेंगी भारी

अब Mobile App से होगी देश की जनगणना, 2027 में होगा India का पहला Digital Census

Jhalmuri और Fish Curry के जरिये BJP ने मिटा दिया बाहरी होने का ठप्पा, West Bengal Elections में पलट गयी बाजी

चीनी हथियार वाले जहाज पर अमेरिका का कब्जा, मचा बवाल !