घर पर बना रहे हैं Veg Laphing? ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं पूरा Taste, जानें Secret Tips

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 24, 2026

स्ट्रीट फूड चखने का एक अलग ही मजा होता है। आजकल लोग स्ट्रीट फूड खाने के काफी शौकीन हो गए है। अब लोग घर पर ही मोमोज, नूडल्स, पापड़ी चाट, छोले-भटूरे जैसे तमाम खाने की चीजें बना रहे हैं। अगर आपने वेज लाफ‍िंग खाई है, तो इस लेख में हम आपको सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक लाफिंग की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिन लोगो को तीखा, खट्टा और चटपटा खाना पसंद करते हैं, उन्हें ये डिश बहुत पसंद आती है। आपको बताते चलें कि, लाफिंग एक तिब्बती स्ट्रीट फूड है, जो कि अब नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी लोगों को काफ पसंद आ रहा है। 

लाफिंग की सबसे बड़ी खासियत उसकी स्लिपरी और सॉफ्ट लेयर और ऊपर से डाला गया स्पाइसी चिली सॉस है। इसे आमतौर पर मूंग दाल,आलू या गेहूं के स्टार्च से बनाकर तैयार किया जाता है। इसके अंदर ग्लूटेन से बनी सॉफ्ट फिलिंग डाली जाती है, जिसे तीखी चटनी के साथ रोल किया जाता है।

लाफिंग बनाते समय होने वाली आम गलतियां

 - लाफिंग बनाते समय सबसे आम गलती आटे से स्टार्च और ग्लूटेन को सही तरीके से अलग न करना होती है। जब आटे को पानी में ठीक से नहीं मलते,तो दोनों अलग नहीं हो पाते। इसका असर लाफिंग की परतों पर पड़ता है जिससे वे न तो नरम बनती हैं और न ही आसानी से फिसलती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आटे को पानी में तब तक अच्छी तरह मसलना चाहिए जब तक पानी का रंग दूध जैसा न हो जाए।

 - कई लोग जल्दी में स्टार्च को तुरंत यूज कर लेते हैं। इससे लेयर टूट सकती है। कई बार तो ये चिपचिपी भी हो जाती है स्टार्च वाले पानी को कम से कम दो घंटे के लिए रात भर के लिए छोड़ दें।

 - जब लाफिंग की लेयर बहुत ज्यादा या फिर कम स्टीम हो जाए, तो दिक्कत हो जाती है। अगर यह कम स्टीम हुई तो लेयर कच्ची रहेगी और ज्यादा स्टीम होने पर लेयर हार्ड हो जाएगी।  चार से पांच मिनट का समय स्टीमिंग के ल‍िए काफी होती है।

 - यदि ग्लूटेन को पानी में अच्छी तरह साफ नहीं किया जाता, तो उसमें कच्चे आटे की गंध बनी रह जाती है,जिससे फिलिंग का स्वाद फीका लगने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए ग्लूटेन को बार-बार पानी में धोना चाहिए जब तक पानी पूरी तरह साफ न दिखाई दे।

 - आपको बता दें कि, लाफिंग का असली टेस्ट उसकी स्पाइसी चिली पेस्ट से ही आता है। कई बार लोग इसमें ठंडा ऑयल डाल देते हैं। इससे चिली पेस्ट का रंग और खुशबू दोनों ही सही से नहीं आता है। तेल को अच्छी तरह गर्म करें और धीरे-धीरे मसाले में डालते हुए चलाते रहे तभी असली स्वाद आएगा।

- अगर आप ज्यादा ही सॉस डालेंगे तो लाफिंग का स्वाद खराब हो जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि नमक, सोया सॉस और विनेगर हमेशा कम मात्रा में ही डालें। यह तीखापन बैलेंस्ड रहेगा। 

परफेक्ट लाफिंग बनाने के लिए आसान टिप्स

 - स्टार्च और ग्लूटेन को आराम से अलग करें।

  - जब आप लाफिंग स्टीम करें तो प्लेट को हल्का सा ग्रीस जरुर करें।

 - लाफिंग को ठंडा सर्व करें। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.