Puja Path: पूजा में लोहे के दीपक से बचें, शनिदेव हो सकते हैं नाराज, जानें ज्योतिषीय कारण

By अनन्या मिश्रा | Nov 10, 2025

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना सबसे शुभ और पवित्र कार्य माना जाता है। दीपक न सिर्फ अंधकार मिटाता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और प्रकाश का भी प्रतीक माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है। दीपक जलाने से घर में शुभता बनी रहती है और अगर आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

इसे भी पढ़ें: Sri Krishna Chalisa: शांति, समृद्धि और सफलता के लिए रोज करें श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ, बरसेगी कान्हा की कृपा

क्यों शुभ नहीं माना जाता लोहे का दीपक

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक लोहे को शनि देव का धातु माना जाता है और यह शुद्ध धातु नहीं माना जाता है। माना जाता है कि अगर आप लोहे के दीपक से पूजा या आरती करती हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती हैं। वहीं जब पूजा में लोहे का दीपक जलाया जाता है, तो इससे पूजा का शुद्ध वातावरण भी प्रभावित होता है और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा आती है। इसी वजह से किसी भी पूजा में लोहे के दीपक का इस्तेमाल करना वर्जित होता है।

ज्योतिषीय कारण

ज्योतिष शास्त्र में लोहा शनिदेव से जुड़ा माना जाता है। शनि को न्याय का देवता माना गया है, लेकिन इसकी ऊर्जा कठोर और भारी मानी जाती है। मान्यता है कि पूजा में लोहे का दीपक जलाने से शनि का प्रभाव बढ़ सकता है। जिससे जीवन में आर्थिक समस्याएं और मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए भी पूजा में लोहे का दीपक जलाना शुभ नहीं माना जाता है।

कौन सी धातु का दीपक पूजा के लिए शुभ

किसी भी पूजा के लिए सबसे ज्यादा शुभ पीतल का दीपक माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होता है। वहीं तांबे के दीपक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जातक की शुद्धता बनी रहती है। वहीं लक्ष्मी पूजन के लिए चांदी के दीपक का इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सकारात्मकता आती है और मिट्टी के दीपक का पूजा में इस्तेमाल शुभ माना जाता है।

अगर आप पूजा के लिए सही दीपक का चुनाव कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि पूजा में कभी भी लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसी कारण से लोहे के दीपक का इस्तेमाल भी वर्जित है।

प्रमुख खबरें

Pincky Balhara ने एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

ब्रिटेन में US बेस पर बड़ा हमला, 5 आतंकी गिरफ्तार, ईरान पर शक!

Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव

कैसे खुलेगा होर्मज? ईरान ने कही सीधी बात, ट्रंप ने किया ना, अब IRGC ने दिखाए अपने तेवर