जागरूकता और सतर्कता से होगा डेंगू और मौसमी बीमारियों से बचाव : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

जयपुर| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि मौसमी बीमारियों और डेंगू से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से कोविड-19 महामारी का कुशल प्रबंधन किया, उसी तत्परता के साथ सरकार द्वारा डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बचाव एवं उपचार का कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही सरकार : गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्थानीय निकाय एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पूरे समन्वय के साथ काम करते हुए बेहतर उपचार, स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

गहलोत बुधवार को मौसमी बीमारियों विशेषकर डेंगू की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना महामारी के समय पूरे देश में राजस्थान के कुशल चिकित्सा प्रबंधन और भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ हुई।

इसी तरह अब एक बार फिर से डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों के खिलाफ हमें मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभाग मिलकर जिला स्तर से लेकर गांव-ढाणी तक डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के उपचार एवं बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: गांधीजी के जीवन मूल्य एवं सिद्धान्त देश और दुनिया के लिए धरोहर हैं: गहलोत

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिये। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश की 213 नगर पालिकाओं में 499 फोगिंग मशीनें लगातार काम कर रही हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए बचाव पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.