पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही सरकार : गहलोत

Ashok Gehlot
प्रतिरूप फोटो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है और हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आएं।

जयपुर| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। गहलोत ने सोमवार शाम को जयपुर के प्रतापनगर एवं मानसरोवर में विकसित जयपुर चौपाटी का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है और हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आएं।

इसे भी पढ़ें: गांधीजी के जीवन मूल्य एवं सिद्धान्त देश और दुनिया के लिए धरोहर हैं: गहलोत

उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से ये चौपाटियां जयपुरवासियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए खान-पान तथा आकर्षण का केन्द्र बन सकेंगी और इनसे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतापनगर में आवासन मंडल द्वारा निर्माणाधीन ‘कोचिंग हब प्रोजेक्ट’ का भी निरीक्षण किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़