देश और समाज की रचना में युवाओं की एहम भूमिका : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 04, 2021

धर्मशाला  प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रेड क्रॉस अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया।  संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने की। अविनाश राय खन्ना ने अपने विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाला समय मे देश को आगे बढ़ाने व शक्तिशाली बनने में युवाओं की एहम भूमिका रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की और वर्तमान पाबन्दियों को जारी रखने का निर्णय

 

उन्होंने कहा कि देश व समाज की रचना एवं निर्णय के युवाओं की अग्रमी भूमिका है, यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि आज भारत एक युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि एक समस्य के समाधान हेतु हमारे पर 3 विकल्प होते है एक समस्या की अनदेखी करने, दूसरा उसको उचित जगह रिपोर्ट करना और तीसरा स्वयं खुद मद्द करना। मेरा मानना है कि तीसरा विपकल्प सबसे उत्तम है जहाँ हम खुद आहे बड़के समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिरमौर के बस चालक सत पाल ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए 25 सवारियों की जान बचाई। यह आपने आप मे बड़ा उदाहरण हैं 

 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार का एजेंट बनकर कार्य न करें कुछ अधिकारी - मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा

 

किसी भी प्रकार की घटना की अनदेखी करने कोई हल नहीं है।  उन्होंने कहा कि हम मौलिक अधिकारो की बात करते है पर हमें भारत के संविधान के आर्टिकल 51ए में लिखी 11 मौलिक कर्तव्य की ओर भी देखना चाहिए। हम इस सब कर्तव्यों को कंठस्त करना है। इससे काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।  उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश और समाज की भलाई के लिए आगे आये और अग्रमी भूमिका निभाएं।

 

 

चुन्नी लाल की शिकायत पर हुआ एक्शन 

 भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का कांगड़ा दौरा सफल माना जा रहा है, अविनाश राय खन्ना जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं से संवाद करते है उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी है।

हाल ही में भाजपा प्रभारी धर्मशाला दौरे पर थे और उन्होंने बूथ नंबर 40 वार्ड नंबर 8 की एक बैठक ली, इस बैठक में एक कार्यकर्ता चुन्नी लाल ने प्रभारी से शिकायत की कि भाजपा के कार्यकर्ता हूं और भाजपा हमारा काम नहीं हो रहा है। चुन्नी लाल के एक रास्ते के निर्माण कार्य हेतु विश्व बैठक में उठाया।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने तुरंत मेयर ओंकार नेहरिया, डिप्टी मेयर सर्वचन्द गलोटिया एवं वार्ड नो 8 के पार्षद बिट्टू धीमान को इस विषय मे अवगत करवाया। 

आज सभी भाजपा नेताओं ने इस वार्ड की सड़क की निरीक्षण भी किया साथ ही आदेश किया कि इस वार्ड में सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए।

कहने को यह कार्य छोटा है पर एक कार्यकर्ता की दृष्टि से यह छोटा कार्य विराट है।

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर