एशिया कप फाइनल में अक्षर का खेलना मुश्किल, वाशिंगटन सुंदर को कोलंबो बुलाया गया

By Kusum | Sep 16, 2023

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया है। अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी।

हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘अक्षर को कई चोट लगी हैं। उनकी हाथ की छोटी ऊंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गयी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है। इसलिये वाशिंगटन को बुलाया गया है।’’ विश्व कप से महज तीन हफ्ते पहले भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात उनकी हैमस्ट्रिंग चोट होगी। वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।  

प्रमुख खबरें

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत के सुर तेज, बेटे को मंत्री बनाने पर तीन विधायक नाराज!

सुरक्षा का नया अध्याय: पहली बार भारत में हथियारों का डेटाबेस, NIA की चौकसी से थमेंगे अपराध और उग्रवाद

सरकार बेबस या इरादे की कमी? अरावली पहाड़ियों के विवाद पर सचिन पालयट ने साधा निशाना

Virgo Horoscope 2026: कन्या राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल