Axar Patel की शानदार All-round Performance, T20 vs ODI रणनीति पर किया बड़ा खुलासा: "टाइमिंग ने बदला गेम"

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2026

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि टी20 श्रृंखला के दौरान उन्होंने गेंद पर जोर से प्रहार करने को प्राथमिकता दी लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में टाइमिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। अक्षर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले 9.5 ओवरों में चार विकेट लिए और फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। भारत ने 259 रन का लक्ष्य चार विकेट से और 28 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल (80) और वाशिंगटन सुंदर (52) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अक्षर ने जियोस्टार से कहा, ‘‘मेरे लिए इस तरह का प्रदर्शन करना बेहद जरूरी था।

उन्होंने वनडे में अपनी रणनीति बदली और सही टाइमिंग से शॉट करने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश नहीं कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि मेरे पास समय है। मैं कुछ गेंदों का आराम से खेल सकता हूं। मैं अपनी टाइमिंग पर ध्यान दे रहा था। इस तरह की विकेट पर जब आप परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ लेते हैं तो फिर आप रन बना सकते हैं।’’

अक्षर ने कहा, ‘‘इस तरह की विकेट पर मुझे लगता है कि क्रीज पर कुछ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण था। ऐसी विकेटों पर आप आते ही उछलती हुई गेंदों पर शॉट नहीं खेल सकते। आपको खुद को थोड़ा समय देना होगा। उसके बाद ही आप अपने शॉट खेल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP के KGMU में Non-veg बैन पर बवाल, पक्ष-विपक्ष में छिड़ी बहस

Iran के राष्ट्रपति को ही जासूस बना लिया? मोसाद का अब तक का सबसे बड़ा गेम, IRGC के उड़े होश, फिर क्या हुआ

मुरैना में तालिबानी सजा! साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

J&K में आतंक पर ऐसा चौतरफा प्रहार पहले नहीं देखा होगा, मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दिखा रही है कमाल