एक्सिस बैंक ने पुनीत शर्मा को सीएफओ नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने पुनीत शर्मा को अपना मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। बैंक के निदेशक मंडल ने उनकी नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि शर्मा की नियुक्ति छह मार्च से प्रभावी होगी। 

एक्सिस बैंक के समूह कार्यकारी और सीएफओ जयराम श्रीधरन ने इस्तीफा दे दिया है। वह पांच मार्च तक पद पर बने रहेंगे। उसके बाद शर्मा उनका स्थान लेंगे। सूचना में कहा गया है कि एक्सिस बैंक में आने से पहले शर्मा 12 साल तक टाटा कैपिटल में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant