By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2026
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पुनीत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने अपने पेशेवर जीवन की यात्रा के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा देने का फैसला किया है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उन्हें 31 अगस्त, 2026 को कामकाज का समय समाप्त होने के बाद सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा।
यह नियुक्ति एक फरवरी, 2027 से 31 जनवरी, 2031 तक चार वर्ष के लिए होगी, जो उनका दूसरा कार्यकाल होगा। निदेशक मंडल ने मुनीश शारदा को भी पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इस पद पर उनका कार्यकाल 27 फरवरी, 2027 से 26 फरवरी, 2030 तक तीन वर्ष के लिए होगा।