Kashmir की Ayeera Chisti ने 8वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

By नीरज कुमार दुबे | Dec 15, 2022

जम्मू-कश्मीर की आयरा चिश्ती ने इंडोनेशिया में आयोजित 8वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है। इसके साथ ही वह इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैकेंज़ी पदक जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एथलीट भी बन गई हैं। हम आपको बता दें कि आयरा चिश्ती ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं और कई राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लिया है। इससे पहले, आयरा चिश्ती ने जॉर्जिया में अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था।

इसे भी पढ़ें: आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में लगे लोगों पर पुलिस की नजर : डीजीपी दिलबाग सिंह

आयरा चिश्ती की इस सफलता के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है। उपराज्यपाल ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लिए गौरव का क्षण है और इसके लिए आयरा को बधाई। वहीं प्रतियोगिता जीतने पर खुशी जताते हुए आयरा चिश्ती ने प्रभासाक्षी से कहा कि विश्व प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना अपने आप में गौरव का पल है। आयरा के कोच ने भी अपनी शिष्य की कामयाबी पर खुशी जताई है।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी है पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल, जानिए इतिहास

Article 370 फिर से लागू कराने की किसी में हिम्मत नहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

झारखंड में अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी

अयान मुखर्जी की डिनर पार्टी में बीवी आलिया भट्ट के साथ दिखे रणवीर कपूर, गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आए ऋतिक