Ayodhya जानें वाले भक्तों से प्रशासन ने की अपील, पांच जून को ना आएं राम मंदिर, जानें कारण

By रितिका कमठान | Jun 03, 2025

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर में अब राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। भगवान राम की रामलला के स्वरुप की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी। वहीं अब पांच जून को भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच जून को ही गंगा दशहरा भी आयोजित होगा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में ही की जानी है। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भी भक्तों को दर्शन करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे चीफ गेस्ट

सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग नियमित तौर से दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार के साथ परकोटे के बाकी छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसमें गणेश, शिव, देवी भगवती, हनुमान जी, भगवान सूर्य, देवी अन्नपूर्णा और शेष अवतार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इन प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन जून से ही अनुष्ठान शुरू होंगे। इन अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि अनुष्ठान सुबह पांच बजे से शुरू होंगे। इस दौरान 11.30 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस दौरान सीएम योगी भी एक बजे तक मंदिर में रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद