अयोध्या मामला: सुनवाई टाले जाने पर भड़की भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट को बताया जिम्मेदार

By अंकित सिंह | Jan 10, 2019

अयोध्या मामले कि सुनवाई टाले जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता डॉ विजय सोनकर शास्त्री कहा कि राम मंदिर के भव्य निर्माण का प्रकरण कितना गंभीर है, इसे न तो पहले की सरकारों ने माना और ना ही न्यायालय ने। कांग्रेस की सरकारों पर सवाल उठाते हुए शास्त्री ने का कि उन्होंने तो राम के आस्तित्व से ही इनकार कर दिया था। साथ ही साथ शास्त्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे बरियता में भी नहीं माना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी इतिहासकारों ने तो इस संदर्भ में देश को गुमराह ही किया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामला: अब 29 जनवरी को होगी सुनवाई, नई पीठ का होगा गठन

बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद मामले की सुनवाई करने वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के सदस्य न्यायमूर्ति यू यू ललित ने बृहस्पतिवार को स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने एक नई पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand