Ayodhya जिला प्रशासन ने बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2023

अयोध्या। अयोध्या जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को राम कथा पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) एस पी गौतम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौतम ने बताया कि पार्षद चमेला देवी ने सोमवार को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है। वहीं, बृजभूषण ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा कि वह 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक