अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी, ब्रज क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम योगी गंभीर

By अंकित सिंह | Dec 29, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। प्रदेश में भाजपा की ओर से विकास के खूब दावे किए जा रहे हैं। काशी और अयोध्या का उदाहरण दिया जा रहा है। भाजपा दावा कर रही है उसकी सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसकी वजह से वहां विकास के कई कामकाज हुए हैं। इसके साथ ही काशी का भी कायाकल्प हो चुका है। भाजपा की ओर से मथुरा का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में खबर यह है कि योगी आदित्यनाथ की नजर अब ब्रज क्षेत्र पर भी आ गई है। योगी सरकार मथुरा-वृंदावन सहित ब्रज के सभी तीर्थ स्थलों को सुंदर और आकर्षक बनाने पर जोर देने की शुरुआत कर चुकी है। योगी आदित्यनाथ खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं और सभी विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: धान बिक्री हेतु अब तक 12.75 लाख किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को उम्मीद जताई कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा और उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का हवाला दिया। हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राम जन्मभूमि और काशी के कायाकल्प के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है।’’ इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं भाजपा सांसद ने कहा कि वह सोमवार को एक आमंत्रण पर काशी जा रही हैं। मालिनी ने कहा, ‘‘प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी