23 दिसंबर से शुरू होगा अयोध्या महोत्सव का आयोजन, संस्कृति की झलक बिखेरेंगे कलाकार

By सत्य प्रकाश | Dec 13, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सांस्कृतिक परंपरा के मुताबिक लोक संस्कृति को प्रभावित करते हुए अयोध्या महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा। दौरान अमृत महोत्सव की प्रदर्शनी, अन्नदाता सम्मान समारोह, विशाल दंगल, बॉलीवुड नाइट आकर्षण का केंद्र बने। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगरवासियों से मांगे गए सुझाव

आयोजन समिति के सदस्य अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या महोत्सव जनपद ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के विभिन्न विधाओं कलाकारों साहित्यकारों चित्रकारों शिक्षाविदों व अन्य प्रतिभाओं का एक मंच प्रदान करता है हमारी संस्कृति संस्कार व परंपरा के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता है। इसी के तहत अयोध्या महोत्सव का आयोजन पारंपरिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश