अयोध्या Ram Mandir चंदा चोरी विवाद: Champat Rai और Anil Mishra का Trust से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 26, 2026

राम मंदिर चंदा विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। राम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब चंदा चोरी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है और आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। 

इसे भी पढ़ें: Denmark Action On Azaan: यूरोप में अब योगी मॉडल, सड़क पर नमाज पर रोक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड लेने के लिए उन्हें फैजाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस मामले के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है। ग्रोवर ने कहा कि पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश करेगी। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agrawal Murder: Fadnavis बोले कल्पना से परे, युवा अपराध पर समाज करे आत्ममंथन

नकली संविधान बचाने वाले Rahul गायब! BJP का तंज, कहा- अब Congress को कौन बचाएगा?

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए