Ayodhya Rape Case: एक्शन में CM Yogi, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, पीड़िता की मां से भी मिले

By अंकित सिंह | Aug 02, 2024

अयोध्या रेप केस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। आज उन्होंने पीड़ित नाबालिक लड़की की मां से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद उन्होंने पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रजत शर्मा और चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्यवाही नहीं की और मुकदमा दर्ज करने में भी देरी की। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी मोइन खान की संपत्तियों की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: UP में अपराधियों के लिए सद्भावना एक्सप्रेस नहीं चलेगी 'बुलेट ट्रेन', गोमती नगर घटना के बाद CM योगी की सख्त चेतावनी


मोइन खान पर आरोप है कि तालाब और सरकारी जमीनों पर उसका अवैध कब्जा है। मामला पूरा कलंदर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि नाबालिक से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाया। लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करते रहे और बारी-बारी से रेप करते रहे। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इसका खुलासा हुआ। परिवार वालों ने जब पुलिस से शिकायत की तो एक्शन नहीं लिया गया। हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने सड़क पर विद्रोह किया तब जाकर सपा के भद्रास नगर अध्यक्ष मोइन खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया गया। 


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के साथ आए अयोध्या की पीड़ित बच्ची के परिजनों से भेंट की।’’ योगी ने कहा, ‘‘दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।’’ इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

 

इसे भी पढ़ें: Nazul land bill: क्या है नजूल संपत्ति विधेयक? UP में भाजपा के ही विधायक क्यों कर रहे इसका विरोध?


मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया है कि आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोईद खान की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। बृहस्पतिवार को विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा। योगी ने कहा, ‘‘यह अयोध्या का मामला है। मोईद खान सपा से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। वह 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में संलिप्त पाया गया है। सपा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit 2026 Live Updates: दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, PM Modi के बुलावे पर पहुंचे 20 World Leaders

साहसपूर्वक निवेश करें निजी क्षेत्र, PM Modi का आह्वान, कहा- हमने रखी विकसित भारत की मजबूत नींव

महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी का संगम, AI क्रांति में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है भारत, PM Modi का संदेश

US Dollar Vs Indian Rupee | आर्थिक झटकों से बेदम रुपया! डॉलर के मुकाबले 90.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला