अयोध्या मामले में बोले CM योगी, सुनिश्चित किया जाए समग्र विकास हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं सम्बन्धी परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। इस परियोजना के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबन्धक स्तर के अधिकारी को नियुक्त किए जाने और अगस्त, 2019 से इस परियोजना के लिए वास्तुविदों के चयन की प्रक्रिया आरम्भ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा, ‘इस परियोजना के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की एक अलग टीम गठित की जाए।’ मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां लोक भवन में परियोजना के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। 

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र पर संग्रामः प्रियंका से मिलने चुनार पहुँचे पीड़ितों के परिजन, गले लग कर रोईं महिलाएं

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से अयोध्या पूरे विश्वपटल पर अपने मौलिक धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ उभरेगी। उन्होंने इस परियोजना के सम्बन्ध में गुजरात सरकार का सहयोग लिए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में परियोजना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट के गठन पर निर्णय लिया गया और परियोजना के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता के लिये गुजरात सरकार के साथ एमओयू हस्ताक्षर किये जाने का भी फैसला लिया गया। योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों तथा स्रोतों से वित्तीय व्यवस्था किये जाने की बात भी कही।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड पर विधान परिषद में बोले योगी, सपा से जुड़ा है हत्यारा

उन्होंने कहा कि परियोजना की साइट के सर्वे तथा इनवायरमेन्ट असेसमेन्ट एण्ड फीजिबिलिटी स्टडी के लिए नीरी (नागपुर) एवं आई0आई0टी0 कानपुर का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने परियोजना के सुचारू समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक विकास एवं आवास विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने के भी निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा की स्थापना के सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है। इस परियोजना में प्रतिमा की स्थापना के अलावा भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इण्टरप्रेटेशन सेन्टर, लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, पार्किंग, लैण्डस्केपिंग एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं का विकास शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत