इन आसान आयुर्वेदिक उपायों से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर

By कंचन सिंह | Jul 07, 2020

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है। हाई ब्लड प्रेशर दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। हाई बीपी की समस्या से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक आने की संभावना अधिक होती है। हालांकि डॉक्टर हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाइयों की सलाह देते हैं और यह दवाइयां आपको आजीवन लेनी पड़ती है, लेकिन इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट भी हैं, ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप समस्या की शुरुआत में ही कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपना लें तो बीपी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होती है ब्लड प्रेशर रीडिंग और इसे कैसे नापें

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाई बीपी की समस्या होने पर निम्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बीपी कंट्रोल करने के लिए आपको किन-किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए, आइए जानते हैं।


शहद

खांसी होने पर शहद और अदरक के रस का सेवन करने से फायदा होता है, इसके अलावा शहद का सेवन बीपी के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट दो चम्मच शहद खाने ने फायदा होता है। आप शहद में अदरक का रस और जीरा मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं इससे बीपी कंट्रोल में रहता है।


नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का भी काम करता है। विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए नींबू का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

 

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर तुरंत करें यह उपचार

लहसुन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे लहसुन के सेवन से बल्ड प्रेशर नियंत्रित रहता है। लहसुन में मौजूद तत्व रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स रखते है जिससे रक्त प्रवाह सही तरीके से होता रहता है। लहसुन इम्युनिटी बढ़ाने का भी काम करता है, लेकिन याद रखिए कि कच्चा लहसुन अधिक फायदेमंद होता है पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।


काली मिर्च

काली मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर कोई मसालों में करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे हाई बीपी को भी कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बीपी बढ़ जाने पर आधा ग्लास  पानी में काली मिर्च पाउडर मिक्स करने पीने से लाभ होगा। रोजाना इसका सेवन करने से बीपी के साथ ही आप अन्य बीमारियों से भी बच जाएंगे। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।


आंवला

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है और यह स्किन से लेकर बालों तक हो हेल्दी बनाता है। इसके साथ ही यह बीपी कम करने में भी लाभदायक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आंवला या आंवले का पाउडर पानी में मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और बीपी नियंत्रित रहता है। आप आवंले को शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: इन कारणों की वजह से हो सकती है ब्लड प्रेशर की समस्या, अपनाएं रोकथाम के यह तरीके!

नारियल पानी

नारियल पानी के नियमित सेवन से न सिर्फ आपकी त्वचा और बाल हेल्दी बनते हैं, बल्कि यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ब्लड फ्लो ठीक तरीके से होता रहता है, इसलिए बीपी के मरीजों के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।


- कंचन सिंह


All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़