आयुष्मान भारत में ओपीडी सेवाएं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद की दवाइयां शामिल की जाएं: संसदीय समिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2025

संसद की एक समिति ने आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई योजना में आवश्यक ओपीडी सेवाओं और अस्पताल में भर्ती होने के बाद की व्यापक दवा कवरेज को चरणबद्ध तरीके से शामिल करने की सिफारिश की है।

निरंतरता सुनिश्चित करने और मौजूदा ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए, समिति ने चरणबद्ध दृष्टिकोण का प्रस्ताव दिया, जिसकी शुरुआत पुरानी बीमारियों और सामान्य तौर पर बताई जाने वाली बीमारियों के लिए आवश्यक ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सेवाओं को शामिल करने से हो। स

मिति ने कहा कि इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती होने के बाद दवा कवरेज को मौजूदा 15-दिन की सीमा से आगे बढ़ाने से, विशेष रूप से लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता वाली स्थितियों के लिए, लाभार्थियों पर वित्तीय बोझ काफी कम होगा और साथ ही व्यापक स्वास्थ्य सेवा पहुंच की आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार