ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

By दिनेश शुक्ल | Dec 15, 2020

छतरपुर। आयुष्मान भारत योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को दिलाने के लिए छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में राजनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम औंटापुरवा में शिविर लगाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ग्राम में महात्मा गांधी सेवा केद्र संचालित करने वाले रमन विश्वकर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह शिविर लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शहडोल में नहीं थम रहा बच्चों के मौत का सिलसिला, दो और बच्चों ने तोड़ा दम

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से लोगों को इलाज के दौरान पांच लाख तक की मदद मिलती है। जिसको लेकर वे प्रयास कर रहे हैं कि हर पात्र हितग्राही का कार्ड बन सके ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। ग्रामीणों को यह कार्ड बनवाने के लिए भटकना न पड़े इस मंशा के साथ यह शिविर लगाया गया है। शिविर में सरपंच छिद्दी अहिरवार, सचिव जगदीश पटेल, रोजगार सहायक रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग