हाई जोश के साथ BSF के जवानों के साथ Ayushmann Khurrana ने मनाया आजादी का जश्न, यहाँ देखें वीडियो

By एकता | Aug 15, 2022

देश आज स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज़ादी के इस अमृत महोत्सव में आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सब बढ़चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इन्हीं लोगों में भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं। बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन नौसेना के जवानों के साथ आज़ादी का जश्न मनाते नजर आये थे और आज इस लिस्ट में एक और नामी हस्ती का नाम भी शामिल हो गया है।

 

इसे भी पढ़ें: आजादी के जश्न के रंग में रंगे Kartik Aaryan, नौसेना के जांबाज जवानों के साथ बिताया वक्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना आज़ादी के जश्न में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे। यहाँ उन्होंने बीएसएफ के जाबाज जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। अभिनेता ने इन ख़ास पलों को एक वीडियो में समेटा और आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने सभी भारतवाशियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें भी दीं। वीडियो में आयुष्मान जवानों के साथ समय बिताते, मस्ती करते, क्रिकेट खेलते और डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने जवानों का जोश बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यहीं बात उनके फैंस के साथ सोशल मीडिया को काफी पसंद आ रही है।


 

इसे भी पढ़ें: Azadi Ka Amrit Mahotsav: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक इन भारतीय हस्तियों की DP पर चढ़ा तिरंगे का रंग


कुछ घंटे पहले शेयर किये गए इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर को आयुष्मान का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "आप बिना पछतावे के अच्छी यादें बना रहे हैं सर"। एक अन्य ने लिखा, "सुपर से भी ऊपर सर"। बाकी लोग जय हिन्द, इंडिया के झंडे वाले इमोजी और दिल वाले इमोजी के साथ अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

क्या विपक्ष गरीबों को पैसा देना चाहता है या नहीं? VB-G-RAM-G Bill विवाद पर निशिकांत दुबे का सवाल

LoC की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, सांबा-राजौरी में तलाशी अभियान, घर-घर, जंगल-जंगल में चल रहा Search Operation

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन