आजादी के जश्न के रंग में रंगे Kartik Aaryan, नौसेना के जांबाज जवानों के साथ बिताया वक्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Kartik Aaryan
Instagram
एकता । Aug 14 2022 7:45PM

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन आईएनएस कोलकाता गए थे। वहाँ उन्होंने नौसेना के जवानों के साथ वक्त बिताया और जमकर मस्ती भी की। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो कार्तिक आर्यन ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पिछले कुछ सालों से देश के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाती आ रही हैं। इस साल यह जिम्मा बॉलीवुड के फैन मेड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने उठाया है। हाल ही में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अभिनेता आईएनएस कोलकाता गए थे। वहाँ उन्होंने नौसेना के जवानों के साथ वक्त बिताया और जमकर मस्ती भी की। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो कार्तिक आर्यन ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

इसे भी पढ़ें: आजादी के जश्न में शामिल हुए Shah Rukh Khan, पत्नी और बेटों के साथ मिलकर घर पर फहराया Tiranga

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुल 10 तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज़ जवानों के साथ..."। पोस्ट की पहली तस्वीर में अभिनेता नौसेना के जवानों के साथ तिरंगे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। अगले पोस्ट में कार्तिक जवानों के साथ खेलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जवानों के साथ पूरे जोश में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अभिनेता द्वारा शेयर की इस लेटेस्ट पोस्ट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने पूरे जोश के साथ नौसेना के जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाया है।

इसे भी पढ़ें: Azadi Ka Amrit Mahotsav: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक इन भारतीय हस्तियों की DP पर चढ़ा तिरंगे का रंग

कार्तिक आर्यन की ये लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस के साथ सोशल मीडिया यूजर भी अभिनेता के इस काम से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आप पर गर्व है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "सुपरस्टार असली हीरो के साथ"। एक अन्य ने लिखा, "यह वास्तविक स्वतंत्रता दिवस की भावना है"।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़