जब प्रोटीन शेक में ब्रेस्ट मिल्क मिलाकर पी गए थे आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप ने अपनी किताब में किया खुलासा

By एकता | Dec 21, 2021

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप फिल्म निर्माता होने के साथ साथ एक लेखिका भी हैं। हाल ही में उन्होंने मदरहुड पर लिखी अपनी एक किताब "द 7 सिन्स ऑफ बीइंग ए मदर" लांच की। किताब में उन्होंने अपनी और आयुष्मान की पर्सनल लाइफ के बारे में काफी चौकाने वाले खुलासे किये हैं। ताहिरा ने अपने पति और अभिनेता आयुष्मान खुराना से जुड़े एक किस्से के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि कैसे आयुष्मान खुराना उनके ब्रेस्ट मिल्क को अपने प्रोटीन शेक में मिलाकर पीते थे। यह बात सुनकर आयुष्मान के फैंस हैरान रह गए। आईये जानते है पूरे किस्से के बारे में-

इसे भी पढ़ें: क्या आपने 'मिर्जापुर' की मासूम नौकरानी का देखा है बोल्ड अवतार? उड़ जाएंगे आपके तोते

अपनी किताब में ताहिरा ने यह भी बताया कि एक समय था जब वह एक रेस्तरां में अपने बच्चे को भूल गई थी जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और लेखिका ताहिरा कश्यप ने लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 1 नवंबर 2008 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल उन्होंने अपनी तेरहवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलेब्रेट की थी। दोनों की जोड़ी अपने खूबसूरत रिश्ते के कारण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।

प्रमुख खबरें

इधर ट्रंप दे रहे फुल N फाइनल मोड वाली धमकी, उधर ईरान ने एक्टिवेट किया घातक ‘कोड 100’, IRGC और पूरी सेना वॉर-मोड में तैनात

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप