अयप्पा भक्त न जाएं मस्जिद, वरना हो जाओगे अशुद्ध, तेलंगाना के बीजेपी विधायक की अपील

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2025

गोशामहल विधायक राजसिंह ने कहा कि अयप्पा दीक्षार्थियों को सबरीमाला के रास्ते में वावर मजीद नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 41 दिन की निष्ठापूर्ण दीक्षा के बाद ऐसी मस्जिद में जाना, जहां कब्र हो, बुरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयप्पा दीक्षार्थी काफी समय से दुष्प्रचार कर रहे हैं कि उन्हें वावर मस्जिद जाना चाहिए और इसके पीछे एक साजिश है। राजसिंह ने अयप्पा माला पहने सभी लोगों से सीधे सबरीमाला जाकर भगवान के दर्शन करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: सबरीमला तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालु मस्जिदों में न जाएं : भाजपा विधायक

गोशामहल से विधायक सिंह ने कहा कि यह एक साजिश है कि भक्तों को मस्जिद में जाने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ए रेवंत रेड्डी और एन चंद्रबाबू नायडू से केरल सरकार को पत्र लिखकर भक्तों के ठहरने के लिए आश्रयस्थल बनाने के वास्ते 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत