कांग्रेस से आजाद, गुलाम नबी समर्थकों से मिले, कहा- मेरा दिल जम्मू-कश्मीर के लिए धड़कता है

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

एक तरफ जहां दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की तरफ से महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें कांग्रेस नेता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं 684 किलोमीटर की दूरी पर कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद रविवार को अपने गृह राज्य जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करके अपने राजनीतिक जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 73 वर्षीय आजाद सुबह 11 बजे जम्मू हवाईअड्डे पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: जेल में हर कैदी स्वभाव से अपराधी नहीं होता, जेल ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में बोले अमित शाह

आजाद के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित पार्टी के एक दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं के अलावा सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्य, नगर निगम के नगरसेवक और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पहले ही जम्मू-कश्मीर इकाई को छोड़ चुके हैं। कांग्रेस को एक और झटका देते हुए, जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा और संगठन से इस्तीफा दे दिया। उम्मीद है कि वह भी गुलाम नबी आजाद खेमे में शामिल होंगे। 

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल