फारुक से मिले आजाद, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली का किया आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

श्रीनगर। कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात की। अब्दुल्ला को सात महीने से अधिक समय तक नजरबंद रखने के बाद शुक्रवार को रिहा किया गया था। आजाद ने शनिवार दोपहर को यहां के गुपकर इलाके में अब्दुल्ला के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। करीब दो घंटे चली मुलाकात के बाद आजाद ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली के साथ ही सभी राजनेताओं की रिहाई की मांग की।

आजाद ने कहा, लोकतंत्र तब ही बहाल हो सकता है, जब खास प्रावधान के तहत जेलों अथवा गेस्ट हाउस में बंद नेताओं को रिहा किया जाए। जम्मू-कश्मीर के सभी व्यक्तियों को जेल से आजाद होने दीजिए। राजनीतिक गतिविधि शुरू होने दीजिए, पहले लोकतंत्र बचे, फिर हम अन्य लड़ाइयां लड़ते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा