गुलाम नबी आजादी ने अपनी पार्टी का एजेंडा पेश किया, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराना प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

जम्मू। गुलाम नबी आजादी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद रविवार को अपनी पहली रैली में अपनी पार्टी के एजेंडे पर रोशनी डाली जिसमें जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराना, राज्य के नागरिकों के भूमि और रोजगार के अधिकारों की सुरक्षा तथा कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास शामिल हैं। जम्मू के पास सैनिक कॉलोनी में सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर की जनता और नेताओं से परामर्श करने के बाद अपनी नयी पार्टी का नाम घोषित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार ने कहा- उप्र की शिक्षा प्रणाली को एनईपी के अनुरूप व्यवस्थित किया जाएगा

आजाद ने इस मौके पर कहा कि उनकी नयी पार्टी जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किये जाने, उसके नागरिकों के लिए भूमि और नौकरियों के अधिकार सुरक्षित करने तथा कश्मीरी पंडितों की वापसी एवं पुनर्वास पर ध्यान देगी। आजाद (73) ने कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक लंबे संबंध को 26 अगस्त को तोड़ दिया था।

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल