आजाद का त्यागपत्र कुछ वैसा ही, जैसा मैंने कांग्रेस छोड़ते समय लिखा था : मुख्यमंत्री हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में कई ऐसी समानताएं हैं, जो उनके द्वारा 2015 में कांग्रेस छोड़ने के समय लिखे गए त्यागपत्र में भी थीं। सरमा ने एक कार्यक्रम के इतर आरोप लगाया कि कांग्रेस में समस्या यह है कि हर कोई जानता है कि राहुल गांधी ‘‘अपरिपक्व, सनकी और मनमौजी’’ हैं लेकिन उनकी मां अब भी उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) पार्टी की सुध नहीं ले रही हैं। वह असल में पिछले कई वर्षों में अपने बेटे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन यह एक व्यर्थ प्रयास है... उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने Munawar Faruqui के शो को किया रद्द, VHP की धमकी के बाद प्रशासन ने उठाया ये कदम

सरमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे द्वारा 2015 में लिखे गए पत्र में कई ऐसी समानताएं है जो आजाद साहब के त्यागपत्र में भी हैं।जो मुद्दे वहां (कांग्रेस) तब थे, वही अब भी हैं और बरकरार भी रहेंगे और ऐसे हालात बन जाएंगे कि गांधी परिवार ही कांग्रेस पार्टी में रह जाएगा।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने तंज किया कि वह भाजपा के लिए ‘‘वरदान’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जब दोनों दलों के नेताओं की तुलना की जाती है तो भाजपा, कांग्रेस से आगे नजर आती है जो हमारे पक्ष में है।

प्रमुख खबरें

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज