Chandrashekhar Azad ने दिया विवादित बयान, कहा- Maha Kumbh में सिर्फ पापी लोग अपने पाप धोने जाएंगे

By नीरज कुमार दुबे | Jan 10, 2025

विवादित बयान देने के लिए जाने जाने वाले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक और विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि महाकुम्भ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। चन्द्रशेखर आजाद अपने ऊपर हमले के मामले में गुरुवार को सहारनपुर की एक अदालत में पेश होने के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ रही है जिन्हें हजारों साल से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया। आजाद ने कहा, ‘‘कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। जिन्होंने पाप किए हैं, उन्हें ही जाना चाहिए। लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है?"

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में Amritpal Singh की रिहाई को लेकर हंगामा, Akali Dal-Waris Punjab De का हल्ला बोल

Ram Lalla Shringar: Ayodhya Ram Mandir में Ram Lalla की पोशाक का रहस्य, क्यों Navgraha के अनुसार बदलते हैं वस्त्रों के रंग

साथियों को भूखे मरता छोड़ खुद जीत का जश्न बनाती कॉकरोच जनता पार्टी

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जेन-जी की ताकत और राजनीति के लिए बड़ा संदेश