आजाद को बहुत समय बाद मिली आजादी, रामदास आठवले बोले- बन जाना चाहिए राजग का हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब गुलाम नबी आजाद कोराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बन जाना चाहिए। भाजपा के सहयोगी आठवले ने एक बयान में कहा, ‘‘गुलाम नबी आज़ाद जी को बहुत समय बाद आजादी मिली है। अब उन्हें देश के विकास के लिए राजग में शामिल होना चाहिए।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘आज़ाद को कांग्रेस में भी वो सम्मान नहीं मिल पा रहा था जिसके वो हकदार थे एवं दिन प्रतिदिन उन्हें आरोप प्रत्यारोपों का सामना करना पड़ रहा था।’’

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे