दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान!

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2026

जेल से निकलने के बाद आजम खान का बड़ा बयान सामने आ गया। आजम खान ने कहा कि अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा। आजम खान ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को वो लड़ेंगे। अब लोग धर्म-जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि न्याय तो न्याय है, लेकिन बदला किसी से नहीं लिया जाएगा। आजाम खान ने रिहाई के बाद बीजेपी पर भी निशाना साधा। आजम ने कहा कि बीजेपी बेइमानी से जीती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपने पार्लियामेंट के नतीजे नहीं देखें। विधानपरिषद के नतीजे नहीं देखें क्या थे। ये जो सीटें जीती हैं वो बेइमानी से जीती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi का GTA पर बयान, आजम को सुप्रीम राहत और Trump-Xi वार्ता समेत प्रमुख घटनाक्रम

आजम खान ने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। आजम खान का आरोप है कि रामपुर में पहली बार 'वोट चोरी' होने पर गठबंधन ने इस मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान लोगों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया गया और उन्हें वोट देने से रोका गया, जिससे वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। आजम के मुताबिक, यह सीधा-सीधा रामपुर का चुनाव लूटने जैसा था। आजम खान का कहना है कि अगर इंडिया ब्लॉक ने उसी समय इस मामले को गंभीरता से उठाया होता तो हरियाणा और महाराष्ट्र में भी ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से राहत, ED की याचिका खारिज

आजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वो मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं। दाढ़ी रख लेने से हर आदमी मौलाना नहीं बन जाता और न ही साधु बन जाता है। अभी बहुत से मौके आएंगे इसपर बात करेंगे, हैदराबाद की बिरयानी हमारे यहां पसंद नहीं की जाती है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा

Lateef Bhat की मौत ने Pakistan की नींद उड़ाई, ISI ने अब 500 आतंकियों की घुसपैठ की योजना बनाई!

Mandi के जलाशयों में Siberia और मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी पहुंचे

Iran को कभी परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे, Putin और Xi Jinping संग बैठक में बोले Trump