ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा...DM पर दिया 7 साल पुराना बयान आजम खान को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

By अभिनय आकाश | May 16, 2026

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के राजनीतिक करियर को प्रभावित करने वाले सबसे चर्चित और विवादित बयानों में से एक पर आज फैसला सुनाया गया है। ये तनखइया है, इनसे मत डरियो...इंशा अल्लाह इनसे जूते साफ कराऊंगा जैसी बातें  सरकारी अधिकारी को लेकर कही गई थी लेकिन इसकी गूंज रामपुर से लेकर दिल्ली चुनाव आयोग तक पहुंची। अब सात सालों बाद इस बयान पर रामपुर की एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 16 मई के दिन अपना फैसला सुनाया। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आजम खान को 2 साल की जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

एसआईआर पर हंगामा, हकीकत से ज्यादा फसाना

FCNR B जमा पर लागत से ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था का फायदा: RBI Governor

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka

Annapurna Devi ने बेटों में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संस्कार विकसित करने पर दिया जोर