समाजवादी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम खान और शिवपाल सिंह यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय में रविवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक में पार्टी के विधायक आजम खान और शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए। सपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए खान रामपुर में हैं और स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। रामपुर से सपा विधायक खान के अलावा उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें: ट्रैकिंग सिस्टम से समुंदर में चीन पर शिकंजा, सैटेलाइट के तहत सर्विलांस, क्वाड में चार महाबलियों की मुलाकात के दौरान होगा बड़े कदम का ऐलान

शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी के बारे में मेहरोत्रा ने कहा कि हालांकि उन्होंने सपा के चुनाव चिह्न (साइकिल) पर विधानसभा चुनाव जीता है लेकिन वह एक पार्टी के मुखिया भी हैं और पहले भी वह बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने विधायकों को विधानसभा के सत्र में जनहित के मामलों को प्रमुखता से उठाने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी