इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान को जमानत, पर अभी भी रहना होगा जेल में, जानें कारण

By अंकित सिंह | May 10, 2022

इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को लंबे समय के बाद जमानत दे दी है। कोर्ट की ओर से उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया है। आजम खान पिछले 2 साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान को वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से अपनी यूनिवर्सिटी को ट्रांसफर कराने के मामले में जमानत मिली है। यह फैसला जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच ने सुनाया है। हालांकि जमानत मिलने के बावजूद आजम खान को अभी भी जेल में ही रहना होगा।

इसे भी पढ़ें: क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

आजम खान को फरवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह लगातार सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान ने 2019 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था। हालांकि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेल से ही रामपुर से ताल ठोका और जीत हासिल की। आजम खान को लेकर उत्तरप्रदेश की राजनीति भी तेज है। जानकारी के मुताबिक आजम खान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। हाल के दिनों में आजम खान से शिवपाल यादव के साथ-साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने मुलाकात की थी। जिसके बाद आजम खान को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

IMF चीफ Kristalina Georgieva बोलीं, AI और Data Centres में भारी निवेश बढ़ाएगा महंगाई

संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि अब उनके परिवार का अहंकार बोल रहा है, राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar