कम नहीं हो रही आजम खान की मुश्किलें, बेल के बाद भी जेल से रिहाई संभव नहीं

By अंकित सिंह | Aug 12, 2021

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन अभी भी उनकी रिहाई सीतापुर जेल से संभव नहीं है। फिलहाल आजम खान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। जबकि उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम सीतापुर जेल में बंद है। पासपोर्ट मामले में दोनों बाप-बेटे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत होना अभी बाकी है। आजम खान की शत्रु संपत्ति के मामले में जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। जल निगम भर्ती घोटाले में भी उनकी जमानत अर्जी अभी मंजूर होना बाकी है।

इसे भी पढ़ें: UP की खबरें: केशव मौर्य के निर्देश पर 6 करोड़ 83 लाख की धनराशि आवंटित

आकाश सक्सेना ने कहा कि फिलहाल आजम खान को जमानत सशर्त दी गई है। लेकिन वह बरी नहीं हुए हैं। दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी ओर आजम खान को जमानत मिलने के बाद रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं में खुशी देखने को मिली। सपाइयों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटी। 

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप