आजमगढ़ में UP MLC चुनाव से पहले 2.41 लाख नकदी जब्त, चार हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, उनकी कार से 2.41 लाख रुपये नकद और चुनाव संबंधी सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चारों लोग एक कार में जा रहे थे, तभी आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए की जा रही जांच के दौरान बृहस्पतिवार को सिधारी थाना क्षेत्र में दौलतपुर पुलिया के पास उड़न दस्ते ने वाहन को रोका।

पुलिस ने बताया कि सिधारी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सीटों में से एक है। विधान परिषद राज्य के विधानमंडल का उच्च सदन है।

इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Kotia में Andhra Pradesh की चुनावी गतिविधियों के खिलाफ BJD का दल करेगा दौरा

Anahat Singh सिलिकॉन वैली ओपन के अंतिम चार में, Salma Hany को हराया

UP MLC Elections: 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतपत्रों से वोटिंग शुरू

Tibet में 7.0 तीव्रता का भीषण Earthquake, 16 लोगों की मौत और 65 घायल