By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे सिलिकॉन वैली ओपन टूर्नामेंट में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी पर पांच गेम की रोमांचक जीत के साथ पहली बार किसी पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 15वें नंबर पर काबिज भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी और आठ बार की विश्व चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराने के एक दिन बाद क्वार्टरफाइनल में विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी हानी को 42 मिनट में 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया। विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने 2-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जीत हासिल की।
अनाहत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रतियोगिता में आगे बढ़कर खुश हूं। मैं अपनी लय बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’