अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर बढ़ा विवाद, कब्जा का दावा, 3 सैनिकों की मौत

By निधि अविनाश | Aug 04, 2022

रूस ने बुधवार को अजरबैजान पर विवादित नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र में संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि इस संघर्ष में तीन सैनिकों की मौत हो गई है। रूस ने 2020 में इस क्षेत्र में लड़ाई के छह सप्ताह में 6,500 से अधिक लोगों की जान गंवाने के बाद युद्धविराम समझौते में मदद की थी। रूस ने अज़रबैजानी और अर्मेनियाई प्रतिनिधियों के साथ स्थिति को स्थिर करने के लिए उपाय करने की कसम खाई थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: लाहौर में 1200 साल पुराने वाल्मिकी मंदिर का किया जाएगा जीर्णोद्धार

आर्मेनिया और अजरबैजान ने नागोर्नो-कराबाख के क्षेत्र में 2020 और 1990 के दशक में दो युद्ध लड़े। युद्धविराम की निगरानी के लिए रूस ने करीब 2,000 शांति सैनिकों को तैनात किया हुआ है। इस महीने की शुरुआत में, आर्मेनिया विवादित क्षेत्र से सभी सैनिकों को वापस लेने पर सहमत हुआ था।

प्रमुख खबरें

Congress का बड़ा आरोप: Jairam Ramesh बोले- Delimitation Bill पर Planted News फैलाई जा रही

‘Man-Hater’ बयान पर ट्रोल हुईं Sakshi Jha! Viral Video के बाद क्या सच में Suspend हुई बिहार की टीचर?

Lords में निर्णायक ODI से पहले Team India पहुंची High Commission, फैंस से मिलकर बढ़ा जोश

NCPI NDA की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, मान्यता मिले: बागी TMC MP Sudip Bandyopadhyay की मांग