Azul गाने पर बढ़ा विवाद तो Guru Randhawa ने आलोचकों के लिए शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

By एकता | Aug 31, 2025

मशहूर गायक गुरु रंधावा का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'अजुल' विवादों में घिर गया है। जहां एक तरफ यह गाना लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि गाने में स्कूली छात्राओं को अनुचित तरीके से दिखाया गया है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा एक फ़ोटोग्राफ़ी शिक्षक की भूमिका में हैं, जो एक लड़कियों के स्कूल में तस्वीरें लेने जाते हैं। वीडियो में छात्रा की भूमिका निभा रही अभिनेत्री अंशिका पांडे एक डांस सीक्वेंस करती हैं, जिससे गुरु का किरदार मंत्रमुग्ध हो जाता है। आलोचकों का कहना है कि यह दृश्य और वीडियो का कॉन्सेप्ट आपत्तिजनक है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow इवेंट में गलत तरीके से छूने का मामला, Pawan Singh ने मांगी माफी, Anjali Raghav ने स्वीकार की

गुरु रंधावा ने विवाद पर क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद, गुरु रंधावा ने सीधे तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पोस्ट शेयर किए। उन्होंने पंजाबी में लिखा, 'जदो मैं सब नू खुश करने लगा, दुखी हो गया। अज्ज मैं खुद खुश हूं, सब दुखी हो गए।' (जब मैंने सबको खुश करने की कोशिश की, तो मैं दुखी था। आज, जब मैं खुद खुश हूं, तो बाकी सब दुखी हैं।)

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में गाने की सफलता के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा, 'अजुल इज अजुलिंग। जब भगवान आपके साथ होते हैं, तो आप आगे बढ़ते हैं।' यह गाना गुरु रंधावा ने ही लिखा और कंपोज किया है, जिसके अतिरिक्त बोल गुरजीत गिल ने लिखे हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद