बाबा रामदेव लाए हैं क्रेडिट कार्ड, कोई फीस नहीं, मिलेगा कैशबैक, जानें ग्राहकों को मिलेंगी और क्या सुविधाएं

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 05, 2022

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक(PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड(PAL) नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पिछले हफ्ते लॉन्च इस क्रेडिट कार्ड के साथ कई आकर्षक फीचर्स की पेशकश की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत कम फीस और ज्यादा लिमिट है।

एनपीसीआई के बयान के मुताबिक, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पीएनबी ने मिलकर देसी प्लेटफार्म रुपे (RUPAY) बेस़्ड क्रेडिट कार्ड पेश किया है। अभी इसके दो वेरिएंट पीएनबी रुपे प्लैटिनम और पीएनबी रुपे सेलेक्ट को लॉन्च किया गया है। प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 500,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट है, वहीं सेलेक्ट कार्ड पर यह लिमिट 10,00,000 रुपये तक भी है। यह दोनों को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉन्टैक्टलेस हैं। इनके साथ कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट्स, इंश्योरेंस कवर जैसे फीचर भी दिए जा रहे हैं।

ग्राहकों को कार्ड के साथ मिलेंगे यह फीचर्स

इस क्रेडिट कार्ड से पतंजलि के स्टोर पर जो भी ग्राहक शॉपिंग करेंगे उन ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा। हर बार 25,00 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर 2% कैशबैक मिलेगा। हालांकि यह कैशबैक एक ट्रांजैक्शन पर 50 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। इसके अलावा भी कार्ड के एक्टिवेट होते ही 300 रीवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। कार्डधारको को डमेस्टिक एंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस, ऐड ऑन कार्ड फैसिलिटी, कैश एडवांस, ईएमआई, ऑटो डेबिट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।


मिलेगा 10,00,000 रुपए तक का बीमा

कार्ड धारको को इन दोनों क्रेडिट कार्ड के साथ बीमा का भी लाभ मिलेगा। दोनों कार्ड पर अकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 200,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्सनल टोटल डिसेबिलिटी को लेकर 10,00,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर और मिलेगा।

कम है फीस आसानी से होगी माफ

 प्लैटिनम कार्ड पर कोई जॉइनिंग फीस नहीं है, एनुअल फीस में महज 500 रुपये है। वहीं सेलेक्ट कार्ड के लिए ये  जॉइनिंग फीस 500 और एनुअल फीस 750 रुपये है। किसी भी साल की किसी भी तिमाहियों में कम से कम एक बार उपयोग कर लेने पर एनुअल फीस माफ हो जाती है। इन दोनों कार्ड को PNB Genie Mobile App से मैनेज किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, Koel Mallick ने Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, TMC की घटी शक्ति

Baidyanath Dham से Mehandipur Balaji तक, शारीरिक कष्टों के उपचार और Spiritual Peace के लिए विख्यात हैं ये 7 पावन स्थल

Jairam Ramesh की दो टूक, Delimitation Bill का Congress करेगी पुरजोर विरोध, विपक्ष को एकजुट रखेंगे

E20 Fuel से Maruti Suzuki की Grand Vitara Strong Hybrid हो गयी खराब, मारुति और डीलर के खिलाफ उपभोक्ता आयोग ने अपनाया सख्त रुख