Baba Siddique Murder Case| एकनाथ शिंदे ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

By रितिका कमठान | Oct 14, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। एकनाथ शिंदे ने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा है कि सरकार सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार हर हाल में ये सुनिश्चित करेगी कि ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार आरोपियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें दंडित किया जाए।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में किया गया। शनिवार को मुंबई में उनकी हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार के दौरान प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजित पवार समेत एनसीपी नेता बड़ा कब्रिस्तान में मौजूद थे। 

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की निर्मल नगर स्थित उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सीने में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात को उनकी मौत हो गई। गोली लगने के बाद सिद्दीकी को शनिवार रात करीब 9.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और काफी प्रयासों के बावजूद उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

लीलावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने बताया, "रात करीब 9.30 बजे बाबा सिद्दीकी को यहां लाया गया। जब वह आपातकालीन कक्ष में पहुंचे तो उनकी नाड़ी और रक्तचाप रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था और ईसीजी में भी फ्लैट लाइन दिख रही थी। हमने उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया।"

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?