US Dollar Vs Indian Rupee | आर्थिक झटकों से बेदम रुपया! डॉलर के मुकाबले 90.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला

By रेनू तिवारी | Feb 16, 2026

भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसा टूटकर 90.67 के स्तर पर पहुँच गई। विदेशी निवेशकों द्वारा बाजार से लगातार पैसा निकालने और वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती ने रुपये की कमर तोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: India AI Impact Expo 2026 | भारत का AI मूमेंट! पीएम मोदी मेगा समिट में करेंगे दुनिया के टेक दिग्गजों की मेजबानी

हालांकि फिर 90.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.93 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 71.53 अंक टूटकर 82,555.23 अंक पर जबकि निफ्टी 11.95 अंक फिसलकर 25,459.15 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल रहा।

इसे भी पढ़ें: Bra During Pregnancy: Pregnancy में Bra पहनना कितना जरूरी? जानें इस फैसले से जुड़े Facts और Myths

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 7,395.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 717.064 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

प्रमुख खबरें

Naveen Patnaik की BJD Leaders के साथ Special Intensive Revision पर बैठक, Voter List से हटे 20 लाख नाम

Travel Tips: नीले जुगनुओं सा चमकता है समंदर, भारत के इन Tourist Destinations पर देखें कुदरत का ये Magic

दल-बदल कानून में खामियों पर Kapil Sibal की याचिका, Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती