बहराइच में धरा गया बाबा सिद्दीकी का हत्यारा

By अजय कुमार | Nov 11, 2024

मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की हत्या करके नेपाल भाग रहे हत्याकांड के मुख्य शूटर को उत्तर प्रदेश के बहराइच में 10 अक्टूबर की देर रात्रि को मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई में दबोच लिया। यह लोग यहां से नेपाल भागने की तैयारी में थे लेकिन, टीम ने इस तरह जाल बिछाया कि यह चंगुल में आ गया। इसके साथ ही टीम ने शूटर की मदद करने वाले उसके चार मददगारों को भी पकड़ लिया हैं। टीम ने नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास कार्रवाई की। शूटर शिवा रोडवेज बस से अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के बाद Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, जानें सुपरस्टार के पीछे क्यों पड़े धमकीबाज?

शूटर कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। उसके चार अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। टीम इनको अपने साथ दिल्ली ले गई। सबसे पहले हाड़ा बसेहरी गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के जवान पहुंचे। नेपालगंज नानपारा मार्ग पर एक रोडवेज बस को रोका। कुछ संदिग्ध युवकों को बस से उतारकर पास के ही एक होटल लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों से लगभग दो घंटे पूछताछ की। इसके बाद टीम सभी को अपने साथ लेकर चली गई। टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। एसटीएफ टीम में प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दकी आदि शामिल रहे। टीम ने शूटर के नेपाल भागने की पुष्टि की है।

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर