Japanese Baba Vanga: बाबा वेंगा ने फिर की डरावनी भविष्यवाणी, जुलाई में हो जाएगा दुनिया का ऐसा हाल

By रितिका कमठान | May 21, 2025

जापान में एक रहस्यमी मंगा कलाकार और कथित भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी हुआ करते थे, जिन्हें आज के समय में आम जनता बाबा वेंगा के नाम से जानती है। बाबा वेंगा ने अपनी किताब द फ्यूचर आई सॉ में कई वर्षों पहले ही ऐसी भविष्यवाणियां कर दी थी जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणियां आज भी सच साबित हो रही है।

रियो तात्सुकी की किताब में दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलेगा। इसके बाद पानी के नीचे ज्वालामुखी है, जो फट जाएगा। इस ज्वालामुखी फटने की घटना से भयंकर सुनामी आएगी। इस सुनामी में जापान के दक्षिणी द्वीप,ताइवान का तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। तात्सुकी की मानें तो ये सुनामी वर्ष 2011 में आई फुकुशिमा सुनामी से भी बड़े स्तर पर नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस सुनामी के कारण हजारों लोगों की जान को खतरा हो सकता है। अगर समय रहते इस सुनामी से निपटने की तैयारी नहीं की गई तो ये विनाशक होगी।

 

इस किताब की ये हैं खास बातें

इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं के बारे में उल्लेख किया हुआ है। किताब के लेखक ने इन चेतावनियों को सीधे तौर पर नहीं बताया है बल्कि कला के जरिए इन्हें दुनिया के समक्ष रखा है। इसे वैज्ञानिक रुप भी नहीं दिया गया।

 

जापान में सुनामी का डर

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो लोगों में जापान में संभावित रुप से आने वाली इस सुनामी का डर बना हुआ है। लोगों ने इस दौरान जापान की यात्रा को स्थगित करने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भविष्यवाणी के कारण कई ट्रैवल एजेंसियों ने बुकिंग में 50 फीसदी की गिरावट देखी है। पर्यटकों का मानना है कि पहले भी भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है