बाबा वेंगा ने भारत के लिए की ये भविष्यवाणी, अब आने वाली है नई मुसीबत

By रितिका कमठान | Oct 31, 2022

दुनिया की मशहूर भविष्‍यवेत्‍ता और बल्गेरियाई पैगंबर बाबा वेंगा ने आने वाले कई दशकों और सदियों के लिए कई भविष्‍यवाणियां की हैं। वर्तमान में वो दुनिया के प्रसिद्ध पैगंबर माने जाते है। इस वर्ष के लिए वो कई भविष्यवाणियां कर चुके है। वर्ष 2022 में उनकी दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है। बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। 

भारत के बारे में भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने अब भारत के बारे में भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी के जरिए कहा गया है कि इस वर्ष दुनिया के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसा होने से टिड्डियों के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा और वो आक्रमण करेंगी। दरअसल टिड्डियों को हरियाली पसंद है और भोजन की तलाश में वो भारत पर आक्रमण करेंगी। टिड्डियों के आक्रमण से भारत में उगने वाली फसलों को काफी नुकसान होने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में भारत में आकाल पड़ने की भी संभावना है। बता दें कि अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो भारत बड़े संकट से घिर जाएगा। आने वाले समय में पता चलेगा की इस भविष्यवाणी में कितनी सच्चाई है।

बाबा वेंगा ने वर्ष 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की है। इन भविष्यवाणियों के मुताबिक जैविक हथियारों के जरिए लोगों पर एक बड़ा देश आक्रमण करेगा। वर्तमान परिस्थिति में ये स्थिति रूस और यूक्रेन की जंग के तौर पर सच साबित हो रही है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु बम के उपयोग की धमकी दे चुके है।

उन्होंने ये भविष्यवाणी भी की है कि वर्ष 2023 में सौर तूफान या सूर सुनामी आ सकती है, जिससे धरकी की चुंबकीय ढाल को नुकसान होना तय है। उन्होंने ये भी कहा है कि वर्ष 2023 में पृथ्वी पर एलियंस हमला कर सकते हैं, जिससे करोड़ों लोगों की मौत हो सकती है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट होने के भी संकेत उन्होंने दिए है। माना जा रहा है कि इस विस्फोट के बाद जहरीले बादल एशिया महाद्वीप पर छाएंगे। जहरीली गैस के कारण दुनिया के अधिकतर देशों में गंभीर रोगों की चपेट में लोग आएंगे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Telegram बना Paper Leak और Cyber Crime का अड्डा, केंद्र की दलीलों पर अदालत की मुहर

अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी