अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 19, 2026

असल में आपने फोन-लैपटॉप या Wi-Fi राउटर का पावरबैंक जरुर देखा होगा। क्या आपने फ्रिज का पावरबैंक सुना है। जी हां, अब तकनीकी दुनिया में फ्रिज का भी पावरबैक आ चुका है, जो कि बिजली गुल होने के बाद 15 घंटे तक का बैकअप देगा। 

जानें फ्रिज के पावरबैंक की खासियत?

 - जैकरी के इस पावरबैंक यानी के फ्रिजगार्ड की खासियत यह है कि केवल 2.6 इंच पतला है और इस वजह से यह फ्रिज के ऊपर बहुत आसानी से फिट हो जाता है।

 - यदि आप फ्रिज के ऊपर जगह ना हो, तो यह स्टैंड के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे फ्रिज के साथ ही फर्श पर लगाया जाता है। 

 - इसकी मदद से आपका फ्रिज 15 घंटे तक चालू रखा जाता है औऱ हमेशा सॉकेट में प्लग रहने की वजह से काम के लिए तैयार रहता है।

 - इस फ्रिजगार्ड के साथ आप चाहें, तो एक और यूनिट को जोड़कर बैकअप को 30 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।

फ्रिज का पावरबैंक कैसे करता है काम?

 - जैफरी का यह फ्रिज पावरबैंक सेटअप करना बेहद आसान है। फ्रिजगार्ड को आप सीधा सॉकेट में लगा सकते हैं और फ्रिज के प्लग को फ्रिजगार्ड में लगाना होगा।

 - बिजली जब तक रहेगी, तब तक यह चार्ज रहेगा और बिजली जाने पर आपका फ्रिज को चालू रखेगा।

 - इस पावरबैंक की खासियत है कि बिजली जाते ही यह 10 मिलीसेकंड के भीतर ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाएगा। इससे फ्रिज बंद नहीं होता है और फ्रिज के नाजुक पार्ट्स पर खराब असर नहीं पड़ता।

 - वहीं, इसके सारे फीचर्स को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या आएगा खर्च?

भारत में यह पावरबैंक अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन आप कॉस्टको की वेबसाइट से इसको खरीद सकते हैं। वर्तमान में इसकी कीमत 559.99 डॉलर यानी कि करीब 47 हजार रुपये है। इसके अलावा, इसकी कीमत में 20% का इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी शामिल है।  

प्रमुख खबरें

Iran US Deal: डील हुई लेकिन सवाल बड़े, Hormuz Strait पर 60 दिन बाद क्या होगा? हो गया खुलासा!

पूर्व PM के बेटे Naresh Gujral से 7.8 करोड़ ठगे, कैसे हुआ ये शातिर Cyber Hacking Fraud?

Canada से 6-0 की हार के बाद फूट-फूटकर रोया Qatar का Goalkeeper, विरोधी खिलाड़ी ने पोंछे आंसू

50 फीट समुंदर के ऊपर ईरानी बाज, कुवैत में बिछाई US सैनिकों की लाश