टेस्ट मैच को लेकर बाबर आजम ने बनाई ये रणनीति, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कप्तान ने दिया मूल मंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

कराची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने माना कि  उनकी टीम को टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक रूख अपनाने और परिस्थितियों के अनुकूल खेलने के बीच सामंजस्य बनाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली घरेलू श्रृंखला के दौरान पाकिस्तान की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हुई थी। टीम इस श्रृंखला में एक भी पारी में तीन रन से अधिक की रन गति हासिल करने में विफल रही थी। बाबर ने टीम के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले सोमवार को  कहा, ‘‘ हम टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

आप देख सकते हैं कि वहां स्पिनरों का दबदबा है। लेकिन हमने उनकी परिस्थितियों के अनुसार तैयारी की है और हमारे पास परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए यासिर शाह, नौमान अली, नवाज के रूप में अच्छे स्पिनर हैं।’’  बाबर को भरोसा है कि शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में तेज गेंदबाज भी श्रृंखला में अपनी छाप छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अपने तेज गेंदबाजों पर भी भरोसा है, वे भी हावी रहेंगे। हमारे बल्लेबाज को वहां खेलने का अनुभव है और वे परिस्थितियों में आसानी से ढल जायेंगे। श्रीलंका एक युवा टीम है, वे अपनी परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत